रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम मे 1600 मी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन। ललित ने मारी बाजी
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम मे 1600 मी स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन। ललित ने मारी बाजी
दौड़ में युवाओ ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग प्रथम तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच उत्तराखंड के द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत आज रविवार को लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे 1600 मीटर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे के सौजन्य से किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में ललित सिंह प्रथम, पवन सिंह द्वितीय , रोहित सिंह रावत तृतीय, सुमित कुमार चतुर्थ ,पंकज सिंह बोरा पंचम, नितिन त्रिवेदी छटे , राहुल पांडे सप्तम ,मयंक अधिकारी अष्टम ,श्रेयांश वर्मा नवम तथा नितिन बोहरा 10वें स्थान पर रहे।
पहले 10 स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को 3 हजार , 2500 तथा 2 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र पांडे के प्रतिनिधि के तौर पर राकेश करायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर आदि मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे का रहा। दौड़ में फुटबॉल कोच नितेश ढेक व कमांडो मनोज करायत, कोच मोहन सिंह राणा, रंजीत बोहरा, भूपाल पाटनी, भूपेंद्र बोहरा, कपिल सिंह रमेश बोहरा के द्वारा सहयोग किया गया। दौड़ को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। सभी युवाओं ने दौड़ के आयोजकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग