रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम के निर्देश पर टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति
Laxman Singh Bisht
सीएम के निर्देश पर टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति
18 मई से शुरू होंगे नियमित प्रशिक्षण शिविर, युवाओं को मिलेगा प्रोफेशनल कोचिंग वातावरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री के टनकपुर दौरे के दौरान आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रेमियों द्वारा खेल प्रशिक्षण की मांग रखी गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में विभिन्न खेलों प्रशिक्षण संचालन के निर्देश दिये थे।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु त्वरित रूप से चयन समिति का गठन कर नियमानुसार चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। चयन समिति द्वारा विभिन्न खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत महेश सिंह चुफाल को हैंडबॉल, सुभाष चन्द पाण्डेय को बास्केटबॉल, राजेन्द्र सिंह को सेपक टाकरा तथा प्रकाश सिंह को हॉकी खेल का प्रशिक्षण दायित्व सौंपा गया है।सभी प्रशिक्षकों की नियुक्ति स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में 18 मई 2026 से 15 मार्च 2027 तक के लिए की गई है। नियुक्त प्रशिक्षकों को विभाग द्वारा निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्य संपादित करना होगा।प्रशिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब जनपद के खिलाड़ियों को प्रतिदिन प्रातः एवं सायं दोनों सत्रों में नियमित एवं उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, खेल कौशल, फिटनेस एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में प्रभावी विकास सुनिश्चित हो सकेगा। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीकों, अनुशासन एवं पेशेवर प्रशिक्षण वातावरण का लाभ मिलेगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

साथ ही खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति, खेल अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा खेल गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी संबंधित प्रशिक्षकों की होगी, ताकि प्रशिक्षण शिविर पूरी गंभीरता एवं परिणाममूलक ढंग से संचालित किए जा सकें।खिलाड़ियों की सुरक्षा, खेल उपकरणों के संरक्षण तथा खेल मैदानों की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी प्रशिक्षकों के दायित्वों में शामिल रहेगी।जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों का समय-समय पर निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपलब्धियों के आधार पर आगामी अवधि हेतु प्रशिक्षण व्यवस्था जारी रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन समय-सारिणी के अनुरूप प्रतिदिन नियमित प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा, जिससे जनपद के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल वातावरण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी स्तर की तैयारी का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।