रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे लोहाघाट की टीम बनी विजेता।
Laxman Singh Bisht
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे लोहाघाट की टीम बनी विजेता।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय चंपावत के तत्वावधान में, उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय फुटबॉल (अंडर-17, बालक वर्ग) प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया।प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा रहीं, जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला लोहाघाट और बनबसा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद लोहाघाट की टीम ने 4–3 से विजय प्राप्त की।निर्णायक मंडल में रोहन बिष्ट एवं सौरभ बोहरा शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, रन बहादुर मल, लोहाघाट टीम कोच नितिन ढेक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हीरा, दीपक एवं राकेश का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान