Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्य कृतियो का कार्य बहिष्कार।

लोहाघाट:ओमप्रकाश होंगे लोहाघाट के नए थानाध्यक्ष अशोक कुमार का उधम सिंह नगर स्थानांतरण।

दून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

चंपावत:विशेष न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजकों के कार्यों का हुआ विभाजन

मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की 108 खराब दुर्घटना के घायल को चंपावत पहुंचाने के लिए पंचेश्वर से आई 108।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 7, 2026

लोहाघाट की 108 खराब दुर्घटना के घायल को चंपावत पहुंचाने के लिए पंचेश्वर से आई 108।

चंपावत जिले की 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा गई है। जहां शनिवार को गंभीर बीमार अर्जुन राम को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने के लिए 108 सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। तो वही आज घाट में हुई वाहन दुर्घटना के गंभीर घायल सुनील कुमार को चंपावत जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए लोहाघाट की 108 एंबुलेंस खराब होने के कारण 108 की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसके बाद पंचेश्वर क्षेत्र की 108 को बुलाकर घायल को चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मामले में क्षेत्र वासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। लोगों ने कहा लोहाघाट नगर में 108 जैसी महत्वपूर्ण सेवा की एम्बुलेंस के आपदा काल में खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल लोहाघाट की 108 एंबुलेंस को ठीक कर सुचारु करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लोहाघाट की 108 एंबुलेंस खराब पड़ी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें