रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट विकासखंड में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली भव्य झांकियां।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट विकासखंड में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त का पावन पर्व।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में आज स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। तो वहीं बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय में विभिन्न सरकारी संस्थानों व बैंकों तथा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में प्रातः 8:00 बजे से प्रभात फेरी का जाटों के साथ शानदार आयोजन किया गया तथा प्रातः 9:00 बजे झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें, समस्त क्षेत्र के विद्यालयो के छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, की गूज के साथ प्रभात फेरी की गयी साथ ही विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, सरफरोशी की तमन्ना हमारे दिल में है के नारे साथ आजादी के इस जश्न को मनाया गया। इस दौरान नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।

तो वहीं ब्लॉक के रा०बा0 इ० का० काकड़ में स्वतन्त्रता दिवस बड़े धूमधाम मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या दीपा पाण्डेय एवं श्रीमती अंजली विश्वकर्मा, कुसुमलता मुरारी के संचालन से हुआ, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान काकड़ श्रीमती रीता रही, कार्यक्रम में मनोज कुमार, प्रहलाद अधिकारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दाबल्लभ बगौली, लड़ीधूरा सांस्कृतिक मंच के संरक्षक लोकमान अधिकारी , शिवराज अधिकारी, उमा देवी, भावना अधिकारी, पूजा अधिकारी, आदि उपस्थित रही। विद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी, एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, क्षेत्र की जनता द्वारा विद्यालय की समस्त शिक्षिका वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग आशा पाण्डेय, ज्योति बोहरा, मिताली भट्ट, दयाल ढेक, प्रोसेन मंडल, पंकज भारती, गंगा देवी आदि उपस्थित रही।

सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

*बाराकोट।* देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाराकोट के सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरा माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे विद्यालय परिसर से प्रभातफेरी के साथ हुई। हाथों में तिरंगा लिए भैया-बहिनों ने बाराकोट बाजार तक "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।प्रभातफेरी के बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के अध्यक्ष नंदा बल्लभ बगौली और प्रबंधक देवेन्द्र सिंह अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति और शिक्षा के महत्व पर विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवान नाथ गोस्वामी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदनमोहन जोशी विशिष्ट अतिथि ग्राम सभा काकड़ की ग्राम प्रधान रीता ककड़वाल रही। बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे, जिनका सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विद्या मंदिर और शिशु मंदिर प्रबंध समिति के संजय कुमार वर्मा जी सह प्रबंधक, लोकमान सिंह अधिकारी जी उपाध्यक्ष, नमन कुमार जोशी जी कोषाध्यक्ष , विद्यालय स्टाफ प्रकाश डुंगरिया,

अम्बा दत्त जोशी, आशीष कुमार जोशी, प्रकाश जोशी, बेनी प्रसाद भट्ट, प्रोमिला अधिकारी, संतोषी अधिकारी, ममता ढेक, धीरजा वर्मा, आकांक्षा जोशी, नीतू जोशी, सुमन अधिकारी, सुनीता भट्ट, खीमा जोशी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चौधरी और विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गंगा सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।दोनों विद्यालयों के संयुक्त प्रयास से मनाया गया यह 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बाराकोट क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।


इसके अलावा ब्लाक के चामी, चोमेल, लीदूं सही समस्त क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान