Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रप्रयाग बस हादसे में 7 लोग व बस लापता तलाश जारी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

उफनती अलकनंदा में बस का पता नहीं गत दिवस रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई थी ।केदारनाथ दर्शनों के लिए जा रही यात्रियों से भरी यह बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई थी। हादसे में जहां 5 लोगों की मौत हो गई है।जबकि, 8 लोग घायल हैं । दुर्घटना में 7 लोग लापता हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मैं इस भीषण हादसे पर दुख जताया है और पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री के द्वारा की जा रही है।अभी तक जो जानकारी के मुताबिक मुताबिक बस में 20 लोग सवार थे। जिसमें से 8 घायल और 5 की मौत हो चुकी है। जबकि 7 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों से आए मृतको के परिजनो को शव सौप कर वाहन के साथ रवाना कर दिया गया है। साथ ही युद्ध स्तर पर लापता लोगों को ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। डीएम प्रतीक जैन के मुताबिक इस पूरे रेस्क्यू अभियान में 5 टीम एसडीआरएफ, 2 टीम एनडीआएफ के अलावा 01 टीम गोताखोर की शामिल है। उन्हें रुद्रप्रयाग से लेकर श्रीनगर बैराज तक रेस्क्यू अभियान के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग माध्यम से भी लापता लोगों औरलापता बस की तलाश की जा रही है।

जरूरी खबरें