Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: चंपावत:बनबसा में आयोजित अग्निवीर भरती को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा संपन्न :डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 31, 2023
डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने कहा बनबसा में आयोजित अग्निवीर भरती को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा संपन्न एक नवंबर से चंपावत जिले के बनबसा भर्ती केंद्र में सेना द्वारा चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाई जा रही है भरती को लेकर सेना व चंपावत जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है मंगलवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हैं बताया एक नवंबर से जिले के बनबसा भर्ती केंद्र में अग्नि वीर भरती शुरू हो रही है जिसके लिए सेना व प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं डीएम पांडे ने कहा भर्ती प्रक्रिया को सेना के सहयोग से पूर्णतया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा इसके लिए एसडीएम टनकपुर को निर्देशित किया गया है डीएम ने बताया अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के लिए रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलाने तथा एआरटीओ को वाहनों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा टैक्सियो के किराए पर नज़रें बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं डीएम पांडे ने कहा इसके अलावा भरती केंद्र पर पर स्थानीय स्थानीय वॉलिंटियरों व समाजसेवीयो के द्वारा सेवा दी जा रही है जो अभ्यर्थियों के भोजन व रहने की व्यवस्था को संभालेंगे उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा होटल और ढाबों पर भी नजर रखी जाएगी डीएम ने कहा टास्क बड़ा है लेकिन प्रशासन भरती को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाएगा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतो का सामना नहीं करने दिया जाएगा मालूम हो अग्निवीर भरती को लेकर हजारों की संख्या में युवा बनबसा पहुंचेंगे जिनके लिए व्यवस्था बनाना प्रशासन के लिए एक चुनौती है वही भरती को लेकर क्षेत्र के युवाओं में काफी जोश है

विज्ञापन

जरूरी खबरें