Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल मैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फुका पुतला

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 5, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का एबीवीपी ने फूका पुतला पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के द्वारा महिलाओं व छात्राओं के साथ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार व पुलिस के द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोसित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूका तथा ममता सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करी विवेक पुजारी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी नेताओं के द्वारा महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ममता सरकार और उनकी पुलिस खामोश है आरोपियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा आज एबीवीपी द्वारा पूरे देश में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करी जा रही वही पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं और ममता सरकार आरोपियों को बचा रही है उन्होंने कहा अगर ममता सरकार आरोपियों के खिलाफ जल्द कोई कार्रवाई नहीं करती है तो एबीवीपी ममता सरकार के खिलाफ हल्ला बोल देगी उन्होंने कहा ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए एबीवीपी महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगी इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से मामले को लेकर महामहीम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा पुतला दहन में विवेक सिंह पुजारी प्रदेश सह मंत्री,ऋतिक ढेक छात्रसंघ अध्यक्ष,मनीष सिंह बिष्ट छात्रसंघ महासचिव, साहिल अधिकारी छात्रसंघ कोषाध्यक्ष, पंकज विश्वकर्मा सयुक्त सचिव,भुवन जोशी कॉलेज इकाई अध्यक्ष,पंकज जोशी कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष,नीरज सगटा प्रदेश कार्यकरनी सदस्य योगेश महर नगर मंत्री,दीपाशु महर कॉलेज इकाई मंत्री

जरूरी खबरें