रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट
Laxman Singh Bisht
जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

मानसून के दौरान जिला प्रशासन की सतत निगरानी एवं संबंधित विभागों की सक्रिय कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत में सभी प्रमुख सड़क मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। गुरुवार को प्राप्त नवीनतम सूचना के अनुसार जनपद के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः खुले हुए हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (टनकपुर–पिथौरागढ़) पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, चम्पावत एवं लोहाघाट खंड के अंतर्गत सभी मोटर मार्गों पर आवागमन निर्बाध जारी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीआईयू) चम्पावत एवं लोहाघाट के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण संपर्क मार्ग भी पूरी तरह सुचारु हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मानसून अवधि के दौरान सड़क नेटवर्क की निरंतर निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर संबंधित विभागों की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं तथा जेसीबी, पोकलेन एवं अन्य आवश्यक मशीनरी को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है, ताकि यदि कहीं मलबा अथवा अवरोध उत्पन्न हो तो उसे तत्काल हटाकर यातायात शीघ्र बहाल किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान जनपद में आवागमन को निर्बाध बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों को 24×7 समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मार्ग की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आमजन, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षाकाल के दौरान यात्रा करते समय मौसम एवं मार्गों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करें, संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत