Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:खराब मौसम की भेंट चढ़ गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा। बड़ी तादात में पहुंचे थे कांग्रेसी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

खराब मौसम की भेंट चढ़ गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा। बड़ी तादात में पहुंचे थे कांग्रेसी।

आज गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। पहले उनका अल्मोड़ा और पौड़ी जाने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह वहां नहीं पहुंच पाए जिसके बाद राहुल गांधी का देहरादून का दौरा भी रद्द कर दिया गया और अंततः उन्हें दिल्ली वापस लौटना पड़ा। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में काफी उत्साह था लगभग चार साल बाद उनके उत्तराखंड आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी उम्मीदें लगा रखी थीं।

अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं पर खराब मौसम ने पानी फेर दिया। इसके अलावा देहरादून में भी उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित थे। मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि पूरा कार्यक्रम धरा का धरा रह गया। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी नवीन जोशी ने कहा कि राहुल गांधी जी का दौरा था लेकिन खराब मौसम के कारण वो पंतनगर से आगे अल्मोड़ा ओर पौड़ी नहीं पहुंच पाए । कई बार हेलीकॉप्टर से प्रयास किया गया लेकिन जब नहीं आगे बढ़ा गया तो मोबाइल के माध्यम से जनता को उन्होंने संबोधित किया और जनता तक संदेश पहुंचाया साथ ही अफसोस भी जताया कि लोगों से सैनिकों से पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करूं लेकिन नहीं पहुंच पाए ।

हमारी उम्मीद है कि जैसा राहुल गांधी ने संदेश के जरिए कहा कि में जल्दी उत्तराखंड आऊंगा और लोगों से मिलूंगा तो आशा है कि वो जल्द ही आएं। राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता अल्मोड़ा पहुंचे हुए थे राहुल गांधी के नहाने से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी मायूस नजर आए। जनता भी काफी बेसब्री से राहुल गांधी का इंतजार करती नजर आई। पर खराब मौसम में सभी तैयारियां पर पानी फेर दिया।

जरूरी खबरें