रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।
लोहाघाट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई गुत्थी

लोहाघाट में एक बार फिर से बंगाल के सोने के कारीगरों ने सनसनी फैलाई है। लोहाघाट में सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले बंगाल के दो कारीगर लोहाघाट के एक स्वर्णकार की दुकान से लाखों रुपए का सोना और चांदी लेकर फरार हो गए । व्यापारी के द्वारा इसकी सूचना लोहाघाट थाने में दी गई। तहरीर में व्यापारी ने शाहिद अली मलिक पुत्र असगर अली निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल और एसके साहिब बुल निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल पर उनका लगभग 35 ग्राम सोना व 700 ग्राम चांदी लेकर फरार होने के आरोप लगाए है। वहीं इस घटना से एक बार स्वर्णकारों में सनसनी फैल गई है। मालूम हो पिछले वर्ष भी एक स्वर्णकार पर सोना लेकर फरार होने के आरोप लगे थे। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह बोरा ने बताया तहरीर मिलते ही दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 316, 318 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस के द्वारा सर्विलेंस सेल व अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की गई। पुलिस जांच में दोनों आरोपितो के दिल्ली में होने की बात प्रकाश में आई जो वहां से भागने की फिराक मे थे । उन्होंने बताया तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई जहां से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम दोनों आरोपितों को आज लोहाघाट वापस ला रही है। लोहाघाट पुलिस के द्वारा मात्र 24 घंटे के भीतर इस घटना का खुलासा कर लिया गया है।
विज्ञापन
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव