Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: चंपावत में तैनात एएसआई विनोद कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 30, 2023
चंपावत में तैनात एएसआई विनोद कुमार की हार्ट अटैक से मौत जनपद चम्पावत के क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन्स कार्यालय में नियुक्त अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है आज दिनांक 30.10.2023 को जनपद चम्पावत के पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स कार्यालय में तैनात अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुत्र श्री जगमोहन आर्य, निवासी ग्राम कुलौरी, तह0 धारी, जनपद नैनीताल का आज प्रातः ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है । अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार  16.10.1990 को आरक्षी के पद पर जनपद अल्मोडा से भर्ती हुऐ। उनके द्वारा जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर व जनपद चम्पावत में रहकर अपनी सेवा दी गयी। अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार काफी सौम्य एवं मृद स्वभाव के, कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, लगनशील, अनुशासित एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी को करने वाले थे।अपर उप निरीक्षक विनोद कुमार के दुखद निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद चम्पावत पुलिस शहीद हुऐ अपर उपनिरीक्षक के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने हेतु भगवान से प्रार्थना करती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें