रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा
Laxman Singh Bisht
30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा
थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा 30.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बनबसा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान जगबूड़ा पुल के पास से अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन पुत्र स्व. शंकर राम, निवासी नई बस्ती नगला थाना झनकैया जनपद ऊधमसिंहनगर, हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र 29 वर्ष के कब्जे से 30.45 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त स्मैक छिन्दर सिंह निवासी बिडौरा मझौला, नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर से खरीदकर लाया था। मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त की भी तलाश की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन वर्ष 2025 में भी थाना टनकपुर से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम मे उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0 ,एसआई प्रकाश भट्ट प्रभारी ए0एन0टी0एफ0, एसआई निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान , ललित श्रीवास्तव , हेड कांस्टेबल नईम कुरैशी , का0 ललित चौधरी ,का0 कुलदीप सिंह ,का0 सूरज कुमार,का0 राजकुमार,का0 उमेश राज ,का0 उमेश कुमार थाना बनवसा ,का0 नासिर (सर्विलांस)
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा