रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:एसपी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा में चला सघन चेकिंग अभियान सुरक्षा का मजबूत पहरा
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 18, 2026
एसपी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा में चला सघन चेकिंग अभियान सुरक्षा का मजबूत पहरा

चंपावत जिले के बनबसा बैराज और भारत-नेपाल सीमा पर आज मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का एक मजबूत उदाहरण देखने को मिला। सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर दिन में तीन बार लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कस्टम और एसएसबी के साथ पुलिस की संयुक्त सतर्कता ने सीमा सुरक्षा को और पुख्ता किया। इस पूरे अभियान की कमान संभाली सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल ने । सीओ की अगुवाई में पुलिस टीम ने बनबसा बैराज क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। उनकी सक्रियता, मुस्तैदी और मौके पर मौजूद रहकर टीम को दिशा देने का अंदाज सुरक्षा अभियान की सबसे बड़ी खासियत रहा। भारत-नेपाल सीमा बनबसा बहराइच पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता साफ दिखाई दी।

सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में बनबसा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा, बहराइच चौकी इंचार्ज नरेश सिंह महरा और पुलिस टीम ने लगातार चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।दिन में तीन बार हुई चेकिंग से साफ संदेश गया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कस्टम, एसएसबी और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ने अभियान को और प्रभावी बनाया।कहते हैं सुरक्षा सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सतर्क निगाह और मजबूत नेतृत्व से भी होती है। बनबसा बैराज पर आज सीओ निहारिका सेमवाल की सक्रियता और नेतृत्व ने इसी बात को साबित किया। सीमा सुरक्षा के इस अभियान में उनकी मुस्तैदी ने पुलिस की कार्यशैली और जिम्मेदारी की एक मजबूत तस्वीर पेश की।