Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: वन पंचायत गुमोद के जंगल में लगी भीषण आग वन विभाग मौके पर

Laxman Singh Bisht

Sat, May 16, 2026

बाराकोट: वन पंचायत गुमोद के जंगल में लगी भीषण आग वन विभाग मौके पर

बारिश रुकने के साथ ही एक बार फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शनिवार शाम को बाराकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत गुमोद के चीड बाहुल्य जंगल मे भीषण आग लग गई । देखते ही देखते पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग के ऊपर गुमोद के चीड़ का जंगल धू कर जलने लगा।शाम पाच बजे के करीब लगी आग आग इतनी तेज है कि वह ग्राम पंचायत तडाग के रिहायशी इलाके की और तेजी से बढ़ने लगी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया तो जगल में काफी नुकसान हो सकता है ।वही आग लगने से झाडियों में अटके पत्थर नीचे एनएच में लुडक रहे हैं जिससे एनएच में आने जाने वाले वाहनों को खतरा हो रहा है ।

ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर राजेश कुमार जोशी, बंन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी ,बनबीट अधिकारी रमेश चंद्र द्विवेदी, फायर वॉचर महेंद्र सिंह अधिकारी, नीरज आदि मौके में पहुंचे और उनके द्वारा आप पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल आग काबू में नहीं आ पाई है। प्रयास जारी है।

जरूरी खबरें