रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
500 लीटर लहन किया नष्ट।

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा जनपद क्षेत्र मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त जिले के थाना व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।एसपी चंपावत के निर्देश पर आज 18 जुलाई को सीओ देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी चम्पावत के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा बाराकोट के ग्राम कामाज्यूला के भेंटी गधेरे में मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त देव सिंह अधिकारी को 36 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त देव सिंह अधिकारी उर्फ दीपक उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बकरियां झूला तहसील बाराकोट थाना लोहाघाट का रहने वाला है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0 23/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त कैसे पुलिस ने 36 लीटर कच्ची शराब ,25 कनस्तर खाली टिन,एक इंडियन गैस सिलेंडर,एक बड़ा गैस चूल्हा,एक भगोना एल्युमिनियम , एक पतीला स्टील,लगभग 500 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया।आरोपी से पुलिस ने एक मोबाइल फोन व 3800 रुपये नगद बरामद किए हैं।पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट , एसआई प्रकाश भट्ट ,एडिशनल एसआई जितेंद्र सिंह महरा , हेड कांस्टेबल तपेन्द्र जोशी, ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल सूरज कुमार , राजकुमार , भुवन चंद्र जोशी,गौरव जल पुलिस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज