रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:क्वारकोली पम्दा मोटर मार्ग के डामरीकरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति। जनता का विधायक को धन्यवाद।
Laxman Singh Bisht
क्वारकोली पम्दा मोटर मार्ग के डामरीकरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति। जनता का विधायक को धन्यवाद।

बाराकोट: राज्य योजना के अंतर्गत चंपावत के विधानसभा लोहाघाट में क्वारकोलीg पम्दा मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से ग्राम पंचायत पम्दा वासियों द्वारा मिष्ठान बाटकर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद दिया है । चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड में पम्दा क्वारकोली सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग लंबे समय से ग्राम वासियों द्वारा उठाई गई थी, लेकिन कहीं से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। ग्राम वासियों के द्वारा उक्त मामला विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के सामने रखा गया। ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट विधायक ने ग्राम पंचायत की समस्या को सरकार व सदन में बड़ी ही जोर शोर उठाया था। जिसमें शासन ने तुरंत संज्ञान लेकर सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 91 .73 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।चालू वित्तीय वर्ष 2026 /27 में धनराशि व्यय हेतु राज्यपाल की भी स्वीकृति मिल चुकी है जिसकी लंबाई 0.900 किलोमीटर है, इसके साथ विकासखंड बाराकोट के एस0 एच0 057 के 1 किलोमीटर से 4 किलोमीटर तक पक्की नाली निर्माण व पटरी में इंटरलॉकिंग द्वारा सुधारीकरण का भी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने हेतु धनराशि अवुक्त कर दी गई है। उक्त निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाएगा।पम्दा से क्वारकोली सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण होने से ग्राम वासियों ने विधायक अधिकारी का धन्यवाद देकर उनके हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।जिसमें ग्राम प्रधान ललित प्रसाद, हेमा जोशी, ज्योति जोशी, दीपा जोशी, केशवी देवी, जानकी देवी, सुनीता जोशी, चंद्रशेखर जोशी, ललित मोहन जोशी, दीपक जोशी जगदीश जोशी मदन मोहन जोशी, धर्मानंद जोशी, प्रकाश जोशी ,किशोर जोशी, दिनेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, शीला जोशी, दीपा जोशी कलावती जोशी मनीषा जोशी, व समस्त ग्राम वासियों ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक अधिकारी के हाथों को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।