Wednesday 8th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:युवा सक्षम अधिकारी के यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत

बाराकोट:40 वर्ष के बाद गल्ला गांव की रामलीला का विधा0अधिकारी ने किया शुभारंभ।

पाटी:सुनहरे भविष्य की परिकल्पनाओं मे नई उड़ान.इंटर कालेज मध्यगंगोल मे प्रवेशोत्सव एवं पुस्तक वितरण

चंपावत:पहली बारिश में ही खुली व्यवस्थाओं की पोल नाले में तब्दील हुई सड़क

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन हेतु निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:40 वर्ष के बाद गल्ला गांव की रामलीला का विधा0अधिकारी ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

40 वर्ष के बाद गल्ला गांव की रामलीला का विधा0अधिकारी ने किया शुभारंभ।

मूसलाधार बारिश के बीच महिलाओं की भव्य कलश यात्रा। जय श्री राम के नारों से गूंजा गल्ला गांव

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव व उसके आसपास के गांव में आज काफी खुशी का माहौल है। पूरे 40 साल के बाद गल्ला गांव में 18 गांवो के सहयोग से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आज बुधवार को शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक शंकर सिंह बोहरा की देखरेख तथा कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में मूसलाधार बारिश के बावजूद क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा तपनोला से रामलीला मंच तक कुमाऊनी परिधानो में सज धज कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।

रामलीला मंच में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूर्ण विधि विधान के साथ 40 साल बाद शुरू हो रही रामलीला का शुभारंभ किया। विधायक अधिकारी ने कहा आज मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए अपने पूर्वजों की धरोहर श्री रामलीला को एक बार फिर से शुरू किया गया है। में रामलीला कमेटी व क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों को बधाई देता हूं। विधायक अधिकारी ने कहा उनके द्वारा रामलीला मंचन में अपना पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान रामलीला कमेटी के द्वारा विधायक अधिकारी तथा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वही रामलीला के व्यवस्थापक शंकर सिंह बोहरा तथा अध्यक्ष संजय जोशी ने कहा 18 गांव के ग्रामीणों के सहयोग से इस बार राम कार्य फिर से शुरू हुआ है ।उन्होंने कहा कमेटी का पूरा प्रयास है रामलीला का भव्य मंचन किया जाए बताया प्रत्येक दिन सायं 8:00 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसके लिए कलाकारों को गहन तालीम दी गई है।

उन्होंने समस्त सहयोगियों व क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है तथा अधिक से अधिक संख्या में आकर रामलीला मंचन को सफल बनाने की अपील की है। रामलीला मंचन में क्षेत्र के युवाओं के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है ।इस अवसर पर अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, प्रधान संगठन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह महरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सक्षम अधिकारी

के साथ-साथ हयात तरागी , दीपक तरागी , योगेश ओली , नवीन जोशी , गंगा दत्त पंत , मंटू ओली, दीपक बोहरा , जितेन्दर बोहरा , त्रिलोक बोहरा (सचिव), भगवान सिंह बोहरा, मनोज सिंह बोहरा, भूपाल सिंह बोहरा, उमेश जोशी, शेखर तिवारी, रामप्रसाद कालाकोटी, अखिलेश ओली सहित कई लोग मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें