Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:पनार नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं अल्मोड़ा के खनन कारोबारी ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

11 जून को मामले को लेकर एसडीएम लोहाघाट से मिलेंगे ग्रामीण। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रैगांव ग्राम सभा के फिरकोला व जमाड़ तोक में बहने वाली पनार नदी मे अल्मोड़ा जिले के खनन कारोबारी के द्वारा बेखौफ होकर चंपावत जिले में धड़ल्ले से मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीण जीत सिंह, शंकर अधिकारी, राम सिंह अधिकारी, दिलीप सिंह, बिशन सिंह आदि ने बताया चंपावत और अल्मोड़ा जिले की सीमा में अल्मोड़ा जिले के खनन कारोबारी उनके गांव में पनार नदी से मशीनों के द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं ।पर संबंधित विभागों के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है ।ग्रामीणों ने कहा उनके द्वारा अवैध खनन का वीडियो बनाया गया है ।कहा अल्मोड़ा जिला क्षेत्र में स्टोन क्रेशर लगाया गया है क्रेशर स्वामियों के द्वारा अपने जिले क्षेत्र में खनन करना छोड़ उनके क्षेत्र में खनन किया जा रहा है ।जिससे बरसात में नदी का रुख बदलेगा और उनके खेत खलिहानों को भारी नुकसान पहुंचेगा ।ग्रामीणों ने कहा अवैध खनन की सूचना उनके द्वारा चंपावत जिले के संबंधित अधिकारियों को दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ।कहा खनन करने वाले शासन में ऊंची पहुंच रखते है।ग्रामीणों ने कहा कल 11 जून को मामले को लेकर वह लोग एसडीएम लोहाघाट से मुलाकात कर अवैध खनन में रोक लगाने की मांग करेंगे ।ग्रामीणों ने चंपावत जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। कहा नदी पार लगे स्टोन क्रेशर की आवाज से ग्रामीणों का जीना माहौल हो गया है। अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जरूरी खबरें