Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: बाराकोट में आशाओं का प्रशिक्षण शुरू

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: बाराकोट में आशाओं का प्रशिक्षण शुरू

सीपीएचसी कार्यक्रम के तहत बाराकोट में दो बैचों में 52 आशाओं को ट्रेनिंगबाराकोट (चम्पावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में कॉम्प्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर कार्यक्रम के तहत ब्लॉक लेवल इंडक्शन एवं एक्सपैंडेड सर्विसेज प्रशिक्षण वर्कशॉप आज से शुरू हो गई है। यह प्रशिक्षण आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से बेहतर और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 52 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। इन्हें दो बैचों में विभाजित किया गया है, जिनमें प्रत्येक बैच में 26-26 आशाएं शामिल हैं। इसके साथ ही दो आशा फेसिलिटेटर भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा हैं, जो आगे क्षेत्र में आशाओं का मार्गदर्शन करेंगी।पहले दिन सीएचओ व बी सी के द्वारा ट्रेनिंग दी गई प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सी एच ओ किरन नयाल, ज्योत्स्ना शर्मा व बीसी सुनीता जोशी के द्वारा किया गया। तीनों प्रशिक्षकों ने आशाओं को सीपीएचसी के उद्देश्य, विस्तारित सेवाओं, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की कार्यप्रणाली, सामुदायिक जागरूकता, नियमित सर्वेक्षण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और बीमारी से बचाव संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण व्यवस्था के तहत बाराकोट ब्लॉक की दो सीएचओ प्रतिदिन आशाओं को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण में आशाओं को डिजिटल हेल्थ सिस्टम, पोर्टल अपडेट, परिवार नियोजन,टीकाकरण,हाइपरटेंशन-डायबिटीज स्क्रीनिंग, जनसम्पर्क और समन्वय जैसी प्रमुख गतिविधियों पर भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान आशाओं को रोजाना व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी रूप से लागू कर सकें।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत ने बताया कि सीपीएचसी कार्यक्रम के तहत आशाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे आशाएं न केवल अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर सेवाएँ दे पाएंगी, बल्कि समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि यह वर्कशॉप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को मजबूत करने का एक अहम कदम है।

जरूरी खबरें