Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:डॉलर की कीमत 90 पर पहुंचने पर कांग्रेस ने किया बीजेपी का पुतला दहन। सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 5, 2025

डॉलर की कीमत 90 पर पहुंचने पर कांग्रेस ने किया बीजेपी का पुतला दहन कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल आज 5 दिसंबर को जिले के बाराकोट ब्लॉक पहुंचे। पहली बार बाराकोट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष फर्त्याल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक डॉलर की कीमत 90 रुपए पहुंचने पर गहरी नाराजगी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में बाराकोट बाजार मे भारतीय जनता पार्टी का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा आज भाजपा की कमजोर विदेश नीति के चलते एक डॉलर की कीमत ₹90 हो गई है। जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। और भाजपा को देशवासियों की चिंता नहीं है भाजपा धर्म की गंदी राजनीति करने में लगी हुई है।फर्त्याल ने कहा भाजपा शासन में बेरोजगार सड़कों पर है ,महंगाई चरम पर है शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। गांवो से भारी संख्या में पलायन हो रहा है पर सरकार को कोई चिंता नहीं है नाही सरकार के पास कोई नीति है। वही उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा इस बार कांग्रेस प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।इस दौरान सागर सिंह मेहरा, रजत वर्मा, नीरज कालाकोटी, अभिषेक कला कोटी, भूपेंद्र आर्य, पंकज कुमार करन टम्टा , भवन अधिकारी पंकज आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें