Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट डीएम ने बहुमंजिला भवन निर्माण का किया निरीक्षण गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के पालन के दिए

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 9, 2025

बाराकोट डीएम ने बहुमंजिला भवन निर्माण का किया निरीक्षण गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के अनुरूप तहसील बाराकोट में जारी विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। 366.39 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह भवन भूतल पर चार पहिया पार्किंग, प्रथम तल पर दोपहिया पार्किंग तथा द्वितीय तल पर बहुउद्देश्यीय हॉल एवं शौचालय ब्लॉक जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए सभी संरचनात्मक कार्यों में मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा साधनों और सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण की प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या कमी पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। यह बहुमंजिला भवन क्षेत्र में पार्किंग समस्या के समाधान, स्थानीय कार्यक्रमों के संचालन, प्रशासनिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने तथा नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे बाराकोट क्षेत्र को मजबूत बुनियादी ढांचा और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।इस दौरान एस0 डी0 एम0 लोहाघाट नीतू डांगर, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें