Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे बंदरों का आतंक स्कूल में छात्रा को काट कर किया घायल।

लोहाघाट:नगर पालिका में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत होंगी दर्ज पालिका की नई पहल

हल्द्वानी : टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड:होमगार्ड स्वयंसेवकों की 920 पदों पर निकली सीधी भर्ती।

पाटी:टूटी पानी की लाइन करौली के श्योतडा तोक में हाहाकार 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:पाड़ासोसेरा/तल्ला बापरू मोटर मार्ग सुधारीकरण को डीएम की पहल 30.64 लाख स्वीकृत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

पाड़ासोसेरा/तल्ला बापरू मोटर मार्ग सुधारीकरण को डीएम की पहल 30.64 लाख स्वीकृत।

संशोधन प्रस्ताव शासन को प्रेषित;

बाराकोट ।विकासखंड के अंतर्गत पाड़ासोसेरा–क्वांकरोली मोटर मार्ग की स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी है।ग्रामीणों की मांगों एवं उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्राचार कर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-295/2026 में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव का उद्देश्य योजना के दायरे को स्पष्ट करते हुए “पाड़ासोसेरा एवं तल्ला बापरू” दोनों क्षेत्रों को शामिल करना है, ताकि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य बिना किसी तकनीकी बाधा के पूर्ण किया जा सके।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने तात्कालिक राहत प्रदान करते हुए मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।पीएमजीएसवाई लोहाघाट के अधिशासी अभियंता भुवन नैनवाल ने बताया कि मार्ग पर आवश्यक पैचवर्क एवं त्वरित मरम्मत कार्यों हेतु ₹30.64 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस राशि से सड़क पर बने गड्ढों को भरने एवं मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा टेंडर आगामी 12 मई, 2026 को खोले जाएंगे, जिसके उपरांत शीघ्र ही धरातल पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन से संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही मार्ग के पूर्ण डामरीकरण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

जरूरी खबरें