Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

रंगारंग समारोह के बीच वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, बाराकोट का वार्षिकोत्सव वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के पुरस्कार वितरण समारोह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, विशिष्ट अतिथि मनीषा कलाकोटी, विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी एवं प्रधानाचार्य सूरज राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि सीमा आर्या ने विद्यालय परिवार द्वारा दूरस्थ क्षेत्र में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि कम संसाधनों में उच्च शिक्षा देना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है और विद्यालय इस दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।विशिष्ट अतिथि मनीषा कलाकोटी ने विद्यालय के उद्देश्य एवं बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के उत्थान एवं निरंतर प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों को सराहनीय बताया।

विद्यालय के टॉपर्स इस प्रकार रहे:

Pre-Primary Level (School Topper) – Daksh Adhikari (100%) – LKG, Khushi Adhikari (100%) – UKG

Primary Level (School Topper) – Naira Sharma (99.47%)

Junior Level (School Topper) – Ananya Goswami (99%)

कक्षा अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे:

कक्षा – 1

प्रथम – Naira Sharma

द्वितीय – Riyansh Aadhikari

तृतीय – Vihaan Verma एवं Aaditya Goswami

कक्षा – 2

प्रथम – Pragati Adhikari

द्वितीय – Aarush Joshi

तृतीय – Divyanshi एवं Yuvani

कक्षा – 3

प्रथम – Gunjan एवं Anshuman

द्वितीय – Yash Nath Goswami

तृतीय – Arun Adhikari

कक्षा – 4

प्रथम – Priyanshu Joshi

द्वितीय – Nakshatra Adhikari

तृतीय – Vansh Tamta

कक्षा – 5

प्रथम – Gunjan Adhikari

द्वितीय – Kanik Kalakoti

तृतीय – Nilesh Adhikari

कक्षा – 6

प्रथम – Anshika

द्वितीय – Aradhya Verma

तृतीय – Inesh Singh

कक्षा – 8

प्रथम – Aditya Adhikari

द्वितीय – Manish Rawat

तृतीय – Mayank Kumar एवं Yashika Kakarwal

कक्षा – 9

प्रथम – Sakshi Goswami (98.8%)

द्वितीय – Sahil Adhikari (93.6%)

तृतीय – Mridul Joshi (84.56%)

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए तथा कक्षा एवं विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं नवल जोशी, गीता अधिकारी, वर्षा जोशी, गीतांजलि कोठारी, पवन कुमार, रेनू सुतेड़ी, बबीता अधिकारी, रजनीश जोशी, मनीषा मिश्रा, शिवानी, कविता अधिकारी, दिनेश पंत, चंद्रा सामंत एवं अनेक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें