रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।
Laxman Singh Bisht
हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के पर्दा ग्राम पंचायत के तोक मयो में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े हरियाली खुशहाली एवं सुख समृद्धि के प्रतीक उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर वन विभाग रेंज पश्चिमी छीडा के रेंजर रमेश चंद्र जोशी व वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में समस्त विभागीय कर्मचारियों द्वारा बाज, फलयाट, आवला, तेजपत्ता के पौधों का रोपण किया जिसमें वन विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया उसके बाद ग्राम पंचायत खोला सुंनार में समस्त ग्राम वासियों द्वारा व वन विभाग के वन दरोगा व समस्त वन बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश वर्मा व सरपंच ने ग्रामीणों के साथ श्री ऐडी देवता मंदिर परिसर में मोर पंख ,आवला ,देवदार बाज व विभिन्न प्रकार के प्रजाति के , पौधारोपण किये पौधरोपण में समस्त ग्रामीणों ने सहयोग किया।

वहीं हरेला पर्व के उपलक्ष्य में विकासखंड बाराकोट में भी ब्लॉक प्रमुख बाराकोट के सौजन्य से विभिन्न प्रजाति के पौधे भी वितरित किए गए जिसमें आम लीची, कागजी नींबू, चंदन तेजपत्ता, अनार, के पौधे बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों को वितरित किए गए जिसमें समस्त ब्लॉक के कर्मचारियों ने सहयोग कर ग्रामीणों को बताया कि पेड़ों की देख रेख के साथ उनकी उचित निगरानी की जाए ताकि क्षेत्र व पंचायतों में हरियाली व जल संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।