Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:नदेड़ा से किरन जोशी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 6, 2025

नदेड़ा से किरन जोशी बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान।बाराकोट।पंचायत चुनाव को लेकर चंपावत जिले में माहौल गर्मा गया है।प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए है। कई गांव के ग्रामीणों ने मिसाल पेश करते हुए निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने है। जिले के बाराकोट ब्लॉक के नदेड़ा ग्राम सभा के ग्रामीणों ने भी मिसाल पेश करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान शंकर दत्त जोशी की पुत्रवधू किरन जोशी पत्नी नवीन चंद्र जोशी को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने पर गांव के लोगों ने खुशी जताई। साथ ही किरन जोशी ने गांव के सभी ग्रामीणों को सहयोग के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। किरन जोशी ने कहा वह ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम सभा के विकास के लिए कार्य करेंगी ।

जरूरी खबरें