Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की पहल से शिक्षा हुई और सुलभ दुर्गम क्षेत्रों के बच्चे समय पर पहुँचेंगे विद्यालय। स्कूल वाहन की हु

चंपावत जिले में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

चंपावत:जनता मिलन में आई 96 शिकायतों पर सुनवाई, 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बने

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:ड्यूटी जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर तेंदुए ने किया हमले का प्रयास

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

ड्यूटी जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर तेंदुए ने किया हमले का प्रयास

स्वास्थ्य कर्मियों की सीएमओ से सुरक्षा की मांग।

भाजपा नेता प्रकाश राय ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप।

पूर्व में भी 6 बकरियों को उतार चुका है मौत के घाट।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ रेघाड़ी मटियाल क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। जहां कुछ दिन पूर्व गुलदार ने रेघाड़ी ग्राम सभा में एक ग्रामीण की गौशाला में घुसकर 6 बकरियों को अपना निवाला बना डाला था। तो वही आज सोमवार 2 फरवरी की सुबह आयुष्मान आरोग्य मंदिर मटियाल की ओर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी फार्मेसी अधिकारी मृत्युंजय वर्मा और सीएचओ कंचन जोशी पर रास्ते में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह तेंदुए के हमले से अपनी जान बचाई। अचानक सामने आए को देखकर दोनों स्वास्थ्य कर्मी काफी दहशत में है ।दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी तथा सुरक्षा की मांग की। घटना से दोनों स्वास्थ्य कर्मी काफी डरे हुए हैं। गुलदार के लगातार बढ़ते खौफ को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता प्रकाश चंद्र राय ने कहा उनकी ग्राम सभा रेघाड़ी में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीण की छह बकरियों को जहां तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था तो वही आज दो स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया है ।उन्होंने कहा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है ।प्रकाश राय ने कहा पूर्व में भी उनके द्वारा शासन प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की गई थी पर वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रकाश राय ने कहा अगर तेंदुआ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग और शासन प्रशासन की रहेगी ।उन्होंने सरकार व शासन प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ।वही आज हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

जरूरी खबरें