रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट लोहाघाट सड़क यातायात के लिए हुई सुचारू। अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर खुलवाई सड़क।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट लोहाघाट सड़क यातायात के लिए हुई सुचारू। अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर खुलवाई सड़क।
बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क में छड़खोला के पास आज सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई थी। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री सड़क के दोनों और फस गए । सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता कांडपाल ने खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवाई। लेकिन दोपहर में फिर से सड़क में भारी मलवा आ गया।अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई । वही सड़क में पड़े मलवे को हटाने के लिए यातायात प्रभावित भी रहा पहाड़ी से मलवा गिरने का खतरा बना हुआ है। लोग लिंक मोटर मार्ग से बाराकोट पहुंचे। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता सड़क खुलवाने के लिए मौके पर बने रहे। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया रात 8:30 बजे सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है तथा मलवे को सड़क से हटा दिया गया है। उन्होंने लोगों से इस स्थान पर सतर्कता बनाते हुए वाहन संचालन करने की अपील की है। सड़क खोलने में सहायक अभियंता पंकज भंडारी, सहायक अभियंता सचिन महर, रोबोट ऑपरेटर जगदीश पुनेठा भूपाल बोहरा ,कमल सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ