Thursday 9th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का बेटा बना सेना में अफसर क्षेत्र में खुशी की लहर।

चंपावत जिला अस्पताल में बैंचो की कमी घंटो खड़े रहने व जमीन में बैठने को मजबूर गर्भवती महिलाएं।

बाराकोट : होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ बने टैक्स असिस्टेंट विमल बने ऑडिटर

चम्पावत : मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष मे आरटीआई मांगने पर नरेंद्र उत्तराखंडी ने जान से मारने की धमकी मिलने के

लोहाघाट:प्रभावित भेड़ पालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत, 96 हजार की सहायता राशि। ठंड से 27 भेड़ों की हुई थी मौत

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट : होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ बने टैक्स असिस्टेंट विमल बने ऑडिटर

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

बाराकोट होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर सौरभ जोशी बने टैक्स असिस्टेंट विमल बने ऑडिटर

बाराकोट के दो नवयुवकों ने स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (संयुक्त स्नातक स्तर) S.S.C.(C.G.L.) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम सभा पम्दा निवासी सौरभ जोशी पुत्र नवल किशोर जोशी का चयन टैक्स असिस्टेंट पद पर हुआ है इंस्टाग्राम सभा बाराकोट निवासी विमल सिंह अधिकारी पुत्र देवेंद्र सिंह अधिकारी का चयन रक्षा मंत्रालय के अधीन वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन (C.G.D.A.) में ऑडिटर, लेखापरीक्षक, पद पर हुआ है, दोनों युवाओं के चयन से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है । दोनों युवाओं ने सिद्ध किया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प एवं लगन हो तो कम संसाधनों में भी अपना लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। दोनों ही युवाओं ने इस सफलता के लिए अत्यंत कठोर परिश्रम किया है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी दोनों नवयुवकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता संपूर्ण क्षेत्र के युवाओं को अपने अपने लक्ष्य प्राप्त करने में प्रेरणा के रूप में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र फरतोला योगेश जोशी, सदस्य बाराकोट मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, संजय वर्मा,नंदा वल्लभ बगौली, कैलाश चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, नंदा बल्लभ जोशी,नमन जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।

जरूरी खबरें