रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
Laxman Singh Bisht
संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप

बाराकोट (चम्पावत)।उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित अष्टादश संस्कृत छात्र महोत्सव के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं दिनांक 23 एवं 24 सितम्बर 2026 को विकासखण्ड सभागार, बाराकोट में सम्पन्न हुईं।
इस प्रतियोगिता में *राजकीय इण्टर कॉलेज, बापरू* के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
*कनिष्ठ वर्ग में -*
*प्रथम -* संस्कृत नाटक
*द्वितीय -* संस्कृत समूह गान, वाद-विवाद में अंकुर जोशी व गोकुल फर्त्याल, आशुभाषण में गायत्री मेहता
*तृतीय -* श्लोकोच्चारण में हर्षिता
*वरिष्ठ वर्ग में -*
*प्रथम -* संस्कृत नाटक तथा *श्लोकोच्चारण में कु० रंजना ने प्रथम स्थान* प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
*द्वितीय -* आशुभाषण में सचिन, वाद-विवाद में क्रिश व सौरभ, समूह नृत्य
विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके *मार्गदर्शक शिक्षक पंचदेव पाण्डेय एवं श्रीमती चित्रा खर्कवाल* का विशेष योगदान रहा।इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के *प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार गड़कोटी, पी.टी.ए. अध्यक्ष गिरधर सिंह फर्त्याल, एस.एम.सी. अध्यक्ष आनन्द सिंह बोहरा सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार* ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्र-छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय स्पर्धाओं हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।