रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार
Laxman Singh Bisht
जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार
बाराकोट: रा0 इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन हुआ चौपट

चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड मुख्यालय में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में मार्च माह से चल रही शिक्षकों की कमी व मुख्य विषयों के अध्यापक ना होने से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है ।इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी द्वारा 8 जून 2026 को चंपावत में जनता मिलन में भी यह मामला उठाया गया ,उसके बाद 12 जून 2026 को विकासखंड में होने वाली बीडीसी बैठक में भी मामला उठाया गया ,लेकिन अभी तक विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस कारण अपने बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे हैं खिलवाड़ को देखते हुए अभिभावकों के द्वारा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर विद्यालय का यही हाल रहा तो हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि आदर्श जिला चंपावत में विद्यालय में अध्यापकों का ना होना यह दर्शाता है कि यह केवल कागजों तक ही सीमित है जमीनी हकीकत कुछ और है ।अभिभावकों ने कहा अध्यापक ना होने की स्थिति में विद्यालय में ताला लगाने की योजना बनाई जा रही है। जिसमें अभिभावकों द्वारा यह भी कहा जा रहा है अगर इस माह विद्यालय में अध्यापक नहीं आएंगे तो उन्हें मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने सरकार व शिक्षा विभाग से विद्यालय में उनके भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।