रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
Laxman Singh Bisht
रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात।
भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगुलर क्षेत्र में होने वाले प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आज बुधवार को दशहरा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व एसपी चंपावत रेखा यादव से मुलाकात की तथा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव में प्रशासन की ओर से सहयोग देने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा कमेटी को दिलाया गया। कमेटी के द्वारा शांति व्यवस्था हेतु 10 पुलिस जवान, सांस्कृतिक दलों की उपलब्धता, पर्यटन विभाग से आर्थिक सहायता, पेयजल लाइन की सुचारू व्यवस्था, बच्चों की खेलकूद वह शैक्षिक प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षकों की उपलब्धता, क्षेत्र की सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई। ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता ने बताया इस बार भी दशहरा महोत्सव को भव्य व आकर्षक रूप दिया जा रहा है जिसे सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासी अपना अमूल्य सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया जिलाधिकारी के द्वारा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है जिसके लिए महोत्सव कमेटी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चंपावत को धन्यवाद देता है । शिष्ठमंडल में दरबान सिंह मेहता, वासुदेव ओली, खुशाल सिंह मेहता ,कल्याण सिंह मेहता, कृष्ण मोहन ,सुरेश सिंह मेहता ,मोहन सिंह मेहता ,गणेश सिंह मेहता आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव