Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: सरकार जनता के द्वारा के तहत जन समस्याओं का समाधानl

Laxman Singh Bisht

Tue, May 27, 2025

बाराकोट सरकार जनता के द्वारा के तहत जन समस्याओं का समाधान सरकार जनता के द्वारा के तहत मंगलवार को विकास खण्ड बाराकोट के ओखलंज , चूयरानी व पुनई में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में जिले के 14 विभागों को सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत मनोज शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी शाह के द्वारा ग्रामीणों की की खाद्य समस्या, बीपीएल, अंत्योदय कार्ड व खाद्य सुरक्षा संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्या को सुन उनका समाधान किया गया । चौपाल में बाराकोट खाद्य निरीक्षक पूनम मौर्या, भूपेंद्र सिंह नेगी, राकेश राय, पशुपालन के भुवन वर्मा, उद्यान विभाग प्रभारी सुनील नाथ, प्रकाश नाथ, बाल विकास सुपरवाइजर तुलसी डसीला, स्वास्थ्य विभाग से सरिता कोहली, एएनएम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से सूरज सिंह अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना कोहली व तुलसी अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा , विनोद सिंह , भूपाल सिंह, प्रेम राम, सावित्री देवी, प्रेम, पुष्पा ,जानकी देवी सुमन आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के उपरांत जिला पूर्ति अधिकारी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया इस दौरान बाराकोट खाद्य निरीक्षक सुमन मौर्य ने खाद्य गोदाम का भी निरीक्षण करवाया। उनके द्वारा खाद्य गोदाम के फर्श का निर्माण व आने वाले मानसून को देखते हुए छत निर्माण व टीन सेड निर्माण की मांग जिला पूर्ति अधिकारी के सामने रखी। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

जरूरी खबरें