रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।
चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के पोखरी खाल खेल मैदान में बने शोचालय में पिछले एक महीने से साफ सफाई न होने के कारण स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उड़ रहा है। जिसमें क्षेत्र वासियों ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रखे है।क्षेत्र वासियों का कहना है कि जिला पंचायत का वाहन कूड़ा उठाने तो लगभग आता है लेकिन शौचालय की अनदेखी करके चला जाता है। जबकि क्षेत्र की जनता द्वारा जिला पंचायत पर शौचालय की साफ सफाई को नजर अंदाज , करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समय रहते शौचालय की साफ सफाई की जाती तो जिला पंचायत पर यह आरोप नहीं लगाया जाता। क्षेत्र वासियों ने कहा कि जिला पंचायत टैक्स तो बराबर वसूल करता है लेकिन सुविधा के नाम पर जिला पंचायत से कोई फायदा नहीं मिल रहा है

जबकि कूड़ा गाड़ी हर तीसरे चौथे दिन कूड़ा निकासी के लिए आती है। कूड़ा दान भी शौचालय के बिल्कुल नजदीक है लोगों का कहना है कि शौचालय की बदहाली व जिला पंचायत की बेरुखी से आसपास रहने वाले निवासी परेशान है जिसका उदाहरण शौचालय की दुर्दशा से लगाया जा सकता है क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है। तथा शौचालय को स्वच्छ करने की मांग की।
विज्ञापन
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।