Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 9, 2026

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

प्रशासन से चेकडैम व सुरक्षा दीवार की मांग

चंपावत ।जिले के विकास खण्ड बाराकोट के आली विसराडी गाँव में ग्रामीणों को मानसून काल में आपदा आने का डर सता रहा है। गुरुवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से गांव में आपदा जेसे हालत पैदा हो गए थे।बारिश का पानी व मलबा लोगों के घरों में घुस गया पूर्व में भी यहां आपदा जैसे हालात पैदा हो गए थे । ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम पंचायत में आने वाले नाले में चेकडाम व सुरक्षा दिवाल लगाने की मांग की है। जिससे कि पानी की निकासी सुचारू बने रहे और पानी व मलवा लोगों के घरों तक ना पहुंचे।

ग्राम प्रधान निर्मल नाथ गोस्वामी ने कहा लगातार हो रही बारिश से आली बिसराड़ी ग्राम पंचायत में लोगों के फल फूल व सब्जियां सब बर्बाद हो गई हैं और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने से ग्रामीणों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द चेकडाम और सुरक्षा दीवार बनाकर पानी की निकासी अन्यत्र करने की मांग की गई है।

जरूरी खबरें