रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सड़क मे कलमठ व कॉजवे न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं मौलानी के ग्रामीण। खेतों को बड़ा नुकसान
Laxman Singh Bisht
सड़क मे कलमठ व कॉजवे न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं मौलानी के ग्रामीण।

बरसात में सड़क से बहने वाला पानी ग्रामीणों के खेत खलियानों को पहुंचा रहा बड़ा नुकसान।

कई बार कहने के बावजूद विभाग नहीं ले रहा संज्ञान।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ मोलानी गांव के किसानों के खेत खलिहानों को सड़क से बहने वाला बरसात का पानी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। इस समस्या से लंबे समय से किसान परेशान है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू धामी व किसानों ने कहा मौलानी गांव के ऊपर दो गधेरे ( खोले) में सड़क मे कौजवे व कलमठ ना होने की वजह से पानी रोड से बहता हुआ तीसरे खोले में मिलता है ।जिससे उस खोले में पानी का अत्यधिक दवाब रहता है और पूरा पानी नीचे गांव के किसानों के खेत को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। बरसाती पानी से किसानों के कई खेत बर्बाद हो गए है।रोड में नाली भी आधी अधूरी बनाई गई है। टिंकू धामी ने बताया कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सड़क में कोजवे व कलमठ निर्माण की मांग की गई ताकि बरसाती पानी ग्रामीणों के खेतों में ना आए पर विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस कारण प्रतिवर्ष बरसात में गांव के किसानों के खेतों को बड़ा नुकसान हो रहा है। टिंकू धामी व किसानों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से दोनों खोलो के पानी की निकासी के लिए कौजवे और कलमठ निर्माण कार्य की मांग की है जिससे तीसरे खोले में पानी का दबाव कम हो तथा सड़क किनारे नाली का निर्माण कार्य किया जाए। ताकि किसानो के उपजाऊ खेत भूख कटाव से बच पाए।



विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।