Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

लोहाघाट:बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम अग्नि वीर में 40 से 50 युवा भर्ती

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

.बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे सुधारीकरण और डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे डाली है। पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदावल्लभ बगौली ने बताया बाराकोट विकासखण्ड के बर्दाखान बिसराडी आली सड़क का निर्माण 2005 में हो गया था पर 21 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक इस सड़क में बिसराडी से आली गांव तक डामरीकरण का कार्य नहीं हो पाया हैं। कुल 6 किमी की इस सड़क में 3 किमी सड़क में ही अभी तक डामरीकरण का कार्य हो पाया हैं और शेष 3 किमी पूरी तरह कच्ची हैं जिसमें वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं । पूर्व पंचायत चुनाव से पहले भी सड़क में डामरीकरण का कार्य न होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार का ऐलान गांव और क्षेत्र के लोगों के द्वारा किया गया था लेकिन जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो गए थे । लेकिन चुनाव के एक बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं।जिसमें अब यहां के लोगों का कहना हैं कि इस बार अगर सड़क का डामरीकरण का कार्य नहीं होता हैं तो वो होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली ने बताया कि उन्होंने कई बार इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री के सामने सचिवालय और उनके आवास में जा कर भी सड़क में डामरीकरण की मांग की और लोनिवि मंत्री सतपाल महराज के पास जा कर भी इसके सुधारीकरण की मांग की और कई बार बीडीसी ,तहसील दिवस और जिलाधिकारी को इसके डामरीकरण की मांग की लेकिन अभी तक इसके लिए सरकार के द्वारा कोई बजट जारी नहीं किया गया हैं। बगौली ने कहां मांग पूरी न होने पर क्षेत्र की जनता के साथ विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा । मांग करने में ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी, पुष्कर सिंह, मदन सिंह चौधरी, मुकेश सिंह, मनोज नाथ, दीवान राम, निर्मल राम , गणेश सिंह, पूरन नाथ, बहादुर राम, रुद्र सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें