रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन

चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड के पम्दा ग्राम पंचायत के उप प्रधान मनमोहन टम्टा का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उप प्रधान टम्टा को तीन दिन पहले बुखार आया था। जिन्हें परिजन उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया था।बुखार कम न होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया जहा मनमोहन टम्टा का इलाज के दौरान आज 21 सितंबर को निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र व पत्नी को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में कल 22 सितंबर को किया जाएगा। उनके आकस्मिक निधन में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, विधायक प्रतिनिधि नंदा वल्लभ बगोली, प्रधान ललित प्रसाद, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, लड़ी धुरा शैक्षिक एव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी व क्षेत्र के समस्त प्रधानों व उप प्रधानों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। युवा उप प्रधान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश