Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की बर्दाखान भनार सड़क बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बंद हो गई थी। इस सड़क का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, जिला पंचायत व विधायक निधी से कटा हुआ है जिस कारण सड़क को खोलने में दिक्कत आ रही थी। पर ग्रामीणों को हो रही दिक्कत को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा विशेष अनुमति देते हुए संबंधित संस्था को सड़क खोलने के निर्देश दिए गए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभाग के द्वारा सिर्फ एक जगह पर सड़क खोली गई है जबकि आगे को सड़क पूरी तरह बंद है।

जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने कहा संबंधित विभाग की जेसीबी मशीन आई हुई थी पर मशीन के द्वारा पूरी सड़क को नहीं खोला गया है। उन्होंने प्रशासन से जन समस्या को देखते हुए सड़क को खोलने की मांग की है। कहा मानसून में क्षेत्र मे आपदा आने पर सड़क का बंद होना बड़ी समस्या बन सकता है।

जरूरी खबरें