रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 2 करोड़ 80 लाख का गांजा बरामद तीन गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 2 करोड़ 80 लाख का गांजा बरामद

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।“नशा मुक्त देवभूमि” के तहत उधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत का 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।इस कार्रवाई में एक कैंटर वाहन सहित तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक तस्कर गांजे की बड़ी खेप को सुतली के गट्ठरों के बीच बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाकर उड़ीसा से रुद्रपुर लाने की फिराक में थे।एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 अप्रैल को बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान कैंटर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 18 प्लास्टिक कट्टों और तीन स्कूली बैगों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन और करीब 29,880 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संजय गुप्ता, डीटू यादव और मोहित यादव शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।एसएसपी अजय गणपति ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 7,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।