Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च बीते दिन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए लोहाघाट में शुक्रवार को महिला मोर्चा के द्वारा ब्लाक प्रमुख प्रशासक बाराकोट विनीता फर्त्याल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया ।कैंडल मार्च मीना बाजार चौराहे से होता हुआ गांधी चौक पहुंचा ।गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कैंडल रख सभी ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की ।ब्लॉक प्रशासक विनीता फर्त्याल व जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय तथा महिलाओं ने आतंकवादी घटना को कायराना करार देते हुए कहा हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों व उनके ठिकानों को पाकिस्तान के भीतर घुसकर निशाना बनाते हुए बहनों के सिंदूर का बदला लिया। जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं। कैंडल मार्च में जिला पंचायत प्रशासक ज्योतिराय ,चंपावत ब्लॉक प्रमुख प्रशासक रेखा देवी ,सभासद दीपा गोस्वामी ,निर्मला पांडे ,पुष्पा पाटनी,चंद्रकला मेहरा सहित कई महिलाएं शामिल रही इनके अलावा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,राजू गढ़कोटी ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली, चंद्रशेखर बगोली , नरेश फर्त्याल ,बलवंतगिरी सहित कई लोग शामिल रहे

जरूरी खबरें