Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: रुद्रपुर: धामी कैबिनेट में 30 में से 28 प्रस्ताव पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 31, 2023
कैबिनेट में 30 में से 28 प्रस्ताव पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी धामी सरकार की कैबिनेट द्वारा 30 में से 28 प्रस्ताव पास करने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर धामी सरकार का आभार व्यक्त किया प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा गव वंश और गौशाला को बढ़ावा देने के लिए इस कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया गया है उत्तराखंड की पर्यटन नीति के लिए उत्तराखंड में घरेलू सोलर हीटर लगाने के लिए 50% का अनुदान दिया गया है चार धाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी फूलों के इस्तेमाल पर्यटन हेतु करने का निर्णय लिया गया है आठवीं पास आईटीआई को हिंदी का पेपर देने से दसवीं के कक्ष माना जाएगा दसवीं पास आईटीआई को हिंदी का पेपर देने में 12वीं के समकक्ष माना जाएगा वनों में होने वाली जड़ी बूटियां के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण की भी नियुक्ति की जाएगी खान सारी नीति को लाया गया है मत्स्य संपदा के लिए नीति लाई गई है स्क्रैप नीति लाई गई है जिसमें पुराने वाहनों को बेचने में 25 परसेंट की छूट मिलेगी और साथ ही पुरानी पेंशन को भी शुरू किया गया है विकास शर्मा ने कहा कि वास्तव में धामी सरकार उत्तराखंड के अनुरूप आवश्यकता के अनुरूप लगातार फैसला ले रही है जिसकी वजह से उत्तराखंड की गिनती आज पूरे देश के अंदर सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में होने हो रही है और अभी धामी सरकार द्वारा ही लगभग 55000 करोड रुपए के इन्वेस्टमेंट के लिए एमओयू साइन हो गए हैं इतने उद्योग यहां लगने वाले हैं जिससे उत्तराखंड के एक-एक बेरोजगार को भी रोजगार मिलेगा और उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी इस दौरान अशोक विश्वास ,जितेंद्र संधू, नेपाल विश्वास ,आशीष यादव ,विक्की सोनकर ,चंद्रकला राय, सलीम खान, मुकेश शर्मा ,सचिन छाबड़ा, रमन छाबड़ा ,दिनेश, महेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें