Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:जय मां झूमाधुरी हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट मेले का खंड विकास अधिकारी ने किया समापन

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 6, 2023
जय मां झूमाधुरी हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट मेले का खंड विकास अधिकारी ने किया समापन लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में ग्राम पंचायत पाटन के सहयोग से चल रहे 20 दिवसीय जय मां झूमाधुरी हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट मेले का लोहाघाट के खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने समापन किया उन्होंने इस प्रकार के मेले को जनता के हित में काफी लाभप्रद बताया वही मेला संयोजक गुड्डू अंसारी ने ग्राम सभा पाटन पाटनी ,प्रशासन व जीआईसी प्रशासन व क्षेत्र की जनता को मेले की अपार सफलता के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा अगले वर्ष मेले को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा वही झुमाधूरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी ने कहा इस मेले से लोहाघाट क्षेत्र की ग्रामीण जनता को भरपूर फायदा हुआ लोगों को बाजार रेट से काफी कम दामों में विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराएं गए वहीं मेले के अंतिम दिन हजारों की संख्या में लोग मेले में पहुंचे और जमकर खरीदारी करते हुए मेले का भरपूर आनंद उठाया इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पाटन पाटनी प्रकाश बोहरा ने कहा मेले का लोगों ने भरपूर आनंद लिया उन्होंने कहा इस प्रकार के मेलों से जनता का मनोरंजन होने के साथ-साथ खरीददारी में भी काफी लाभ मिलता है वहीं मेले की सफलता से बाहर से आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए वहीं लोगों में मेले से सामान खरीदने की मानो होड़ सी लगी हुई थी वही बच्चों वह महिलाओं के द्वारा झूलों वह चरखो का भरपूर आनंद लिया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें