Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

चंपावत:शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

चंपावत:दिव्यांग जन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 23, 2026

शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

चंपावत जिले के खरही लधिया घाटी क्षेत्र के जनता की आस्था का प्रमुख केंद्र खरही शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब है। लधौनधुरा शिव मंदिर मंदिर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को खरही में मेला लगता है। जिसमें हर रात के दो बजे अर्ध रात्रि में खरही से शिव डोला यात्रा मे काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जबकि अन्य दिनों में भी यहां काफी लोग पहुंचते हैं, लेकिन यहां पहुंचना अपने आप में किसी तपस्या से कम नहीं है। यहां आने वाले भक्तों को खरही शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर को जाने पैदल मार्ग के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिस कारण यहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है।जय श्री लधौनधुरा बाबा एवं शिव शक्ति पीठ खरही मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मला जोशी का कहना है कि मंदिर को अर्धरात्रि में खरही से कार्तिक पूर्णिमा की रात को शिव झांकी चलकर अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा की सुबह लधौनधुरा शिव मंदिर पहुंचतीं है।उन रास्ते पर लगाकर दो बार सीसी कराया गया था ।लेकिन अब वह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्ष 2025 में मार्ग की बदहाली के लिए प्रशासन को सुचित किया गया था जिसमे अब तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें