Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में चला चमा चम सड़क अभियान।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

सीसीटीवी कैमरो की मदद से सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर पालिका कर रही है कार्रवाई।लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में आजकल लोहाघाट नगर में चमा चम सड़क अभियान चला हुआ है। पालिका अध्यक्ष वर्मा खुद स्वच्छता अभियान की कमान संभाले हुए हैं। अभियान के तहत नगर के हर वार्ड की सड़कों को साफ एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ नगर की बंद पड़ी नालियों को खोला जा रहा है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया अभियान के तहत नगर के हर वार्ड में पालिका के पर्यावरण मित्रों के द्वारा द्वारा सफाई की जा रही है तथा बंद पड़ी नालियों को खोला जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया अभी भी कुछ लोग नगर के सार्वजनिक स्थानो,नालियों व जंगलों में कूड़ा फेंक रहे हैं जिसके चलते पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ कूड़ा बहकर लोहावती नदी को भी प्रदूषित कर रहा है उन्होंने लोगों से नगर के जंगलों व सार्वजनिक स्थानों तथा नालियों में कूड़ा न फेंकने तथा नगर को स्वच्छ बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने तथा कूड़े को कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की है। कहा पालिका के द्वारा सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं । सीसीटीवी कैमरो की मदद से कूड़ा फेंकने वाले लोगों की पहचान कर पालिका कार्रवाई कर रही है।

जरूरी खबरें