रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चमोली:पीपलकोठी टनल हादसे में तीनों लापता श्रमिकों के शव बरामद रेस्क्यू अभियान पूरा ।
Laxman Singh Bisht
पीपलकोठी टनल हादसे में तीनों लापता श्रमिकों के शव बरामद रेस्क्यू अभियान पूरा ।

उत्तराखंड के चमोली के मायापुर-पीपलकोठी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद चलाया जा रहा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने आज टनल के अंदर सर्चिंग के दौरान दो और शव बरामद किए। इससे पहले एक शव बरामद किया जा चुका था। इस तरह हादसे के बाद लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एसडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि टनल में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों को आवश्यक कार्रवाई और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेज दिया गया है। कई दिनों तक चले इस अभियान में एसआरएफ और एनडीआरफ की टीमों ने मुश्किल हालात के बीच लगातार तत्परता और समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए