बड़ी खबरें
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल। लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश। चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त। लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 60 जनशिकायतें दर्ज त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी

Laxman Singh Bisht

Aug 31, 2026 09:39 pm 4 views
चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 60 जनशिकायतें दर्ज त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं का क्रियान्वयन: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतों की सुनवाई

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सजग जिला प्रशासन

Advertisement
Advertisement

जनता मिलन कार्यक्रम में 60 जनशिकायतें दर्ज त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं सुशासन, जनसुनवाई तथा त्वरित समस्या निस्तारण के निर्देशों के क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गहनता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद भर से कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों (पुल, सुरक्षा दीवार, नौले), पेयजल आपूर्ति एवं नए कनेक्शन, सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु चैनलिंग फेंसिंग, मार्ग निर्माण/सुधार, तथा दिव्यांग व वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को इन प्रमुख जनसमस्याओं पर त्वरित व प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बाराकोट के गंगा दत्त पंत द्वारा आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के पुनर्निर्माण हेतु आवेदन दिया गया। सीडीओ ने आपदा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग को तत्काल संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर पुल निर्माण हेतु प्राकलन तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। काकड़ी गुरेली मडलक निवासी पूता राम द्वारा गांव में पेयजल लाइन से नया संयोजन दिलवाने की गुहार लगाई गई। सीडीओ द्वारा जल संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पेयजल लाइन से कनेक्शन जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। लोहाघाट निवासी श्रीमती बबीता देवी द्वारा नया राशन कार्ड जारी किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराकर अविलंब नया राशन कार्ड निर्गत करने के निर्देश जारी किए गए।ग्राम मौराड़ी निवासी भवानी दत्त द्वारा गांव की सुरक्षा हेतु सोलर लाइट लगाने तथा मार्ग पर सुरक्षा दीवार निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। सीडीओ ने उरेडा एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग को संबंधित कार्यों हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम चौकी निवासी श्रीमती गीता देवी द्वारा परिवार के जीवनयापन हेतु गोशाला निर्माण, तथा आवास हेतु शौचालय तथा आर्थिक सहायता दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी एवं पशुपालन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।ढकना रोड निवासी श्रीमती निवासी दीपा देवी द्वारा परिवार की विषम परिस्थितियों के कारण आर्थिक सहायता एवं नियमानुसार पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का अनुरोध किया गया। प्रकरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्रता की जांच कर तत्काल नियमानुसार सहायता एवं पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।बसकुनी लोहाघाट के राजेंद्र राम द्वारा नियमानुसार दिव्यांगता पेंशन स्वीकृत किए जाने हेतु गुहार लगाई गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्रता की जांच कर तत्काल पेंशन योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके साथ मथुरा दत्त, महेश राम, श्रीमती सुनीता देवी, जगदीश पुनेठा, मदन कुमार, विपिन कुमार, श्रीमती सुनीता कार्की, श्रीमती बबीता देवी सहित अन्य प्रार्थियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में दर्ज सभी शिकायतों, मांगों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण धरातल पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न करे तथा सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, अधिशाषी अभियंता यूपीसीएल विजय सकारिया, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा फरियादी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2191