Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

गोरलचौड़ मैदान बनेगा संस्कृति और सुरों का संगम उत्तराखंड के स्टार कलाकारों का रहेगा जलवा।

देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रतीक गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक संध्याओं ‘स्टार नाइट्स’ का भव्य आगाज़ होने जा रहा है। नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा आयोजित यह महोत्सव 04 मई से पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संचालित हो रहा है तथा अब अपने सांस्कृतिक शिखर की ओर बढ़ रहा है।जनपद के ऐतिहासिक गोरलचौड़ मैदान में आज से संगीत, लोकसंस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहाँ उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 मई (बृहस्पतिवार) को प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, फौजी ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट एवं हरू जोशी अपनी दमदार प्रस्तुतियों से महोत्सव में लोकधुनों की छटा बिखेरेंगे।वहीं 15 मई (शुक्रवार) को गोविंद एवं खुशी दिगारी, श्वेता माहरा तथा सौरभ मैठाणी अपनी विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।महोत्सव के अंतिम एवं समापन दिवस 16 मई (शनिवार) को सुप्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय, इंद्र आर्या एवं नीरज चुफाल अपनी सुरीली और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से महोत्सव को यादगार विदाई देंगे।महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने नगर पालिका एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, लोकआस्था और सामूहिक उल्लास का जीवंत प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

जरूरी खबरें