Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का बेटा बना सेना में अफसर क्षेत्र में खुशी की लहर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का बेटा बना सेना में अफसर क्षेत्र में खुशी की लहर।

चंपावत जिले के लिए गर्व का कल सामने आया है जहां जिले के भगाना भंडारी आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना जोशी के होनहार बेटे गौरव जोशी ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।साधारण परिवार से निकलकर अपनी कठिन मेहनत से इस मुकाम तक पहुँचना न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शन भी है। गौरव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 104 हासिल की है।

पिता नारायण दत्त जोशी एवं माता मीना जोशी के सुपुत्र गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत से प्राप्त की और वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा कैंपस से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।मात्र 21 वर्ष की आयु में गौरव ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह शानदार सफलता हासिल की है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुँचे। गौरव की शानदार सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र वासियों के द्वारा गौरव व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है कहा गौरव ने पूरे जिले का नाम ऊंचा किया है।

जरूरी खबरें