Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटाने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

लोहाघाट:धूमधाम से मनाया गया होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव। वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित।

चंपावत:पीएमजीएसवाई-04 के तहत नए मोटर मार्गों हेतु आवेदन आमंत्रित

बाराकोट में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दसवें दिन भी जारी आवश्यकीय सेवा की ठप। जिले में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पीएमजीएसवाई-04 के तहत नए मोटर मार्गों हेतु आवेदन आमंत्रित

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

पीएमजीएसवाई-04 के तहत नए मोटर मार्गों हेतु आवेदन आमंत्रित

जनपद चम्पावत के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को प्रशासन के द्वारा सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-04 के अंतर्गत नये मोटर मार्गों के निर्माण हेतु GSS App दिनांक 15 अप्रैल 2026 तक खुला रखा गया है।इस योजना के माध्यम से ऐसे दूरस्थ एवं वंचित तोकों/ग्रामों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना प्रस्तावित है, जो अभी तक मोटर मार्ग से वंचित हैं। अतः सभी पात्र ग्रामों/तोकों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

*पात्रता / मानक*

योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्न मानकों का पूरा होना आवश्यक है—

1- संबंधित तोक/ग्राम की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 250 या अधिक हो।

2- तोक/ग्राम से 1.5 किलोमीटर के दायरे में कोई मोटर मार्ग निर्मित न हो।

3-जिन तोकों/ग्रामों की पैदल दूरी 1.5 किमी तक है, उनकी जनसंख्या को क्लस्टर के रूप में जोड़ा जाएगा।

4-सीमांत (बॉर्डर) ब्लॉकों में अधिकतम 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को क्लस्टरy के रूप में सम्मिलित किया जा सकेगा।

*आवेदन की प्रक्रिया*

इच्छुक ग्राम पंचायतें / जनप्रतिनिधि/ आमजन अपने प्रस्ताव निम्न माध्यमों से 15 अप्रैल 2026 तक भेज सकते हैं—

* ई-मेल

* व्हाट्सएप

* अन्य किसी उपयुक्त माध्यम से :

1- अधिशासी अभियन्ता, पीएमजीएसवाई, लोहाघाट

(केवल बाराकोट एवं पाटी ब्लॉक हेतु) (7906891310) ( eepmgsylohaghat@gmail.कॉम)

2- अधिशासी अभियन्ता, पीएमजीएसवाई, चम्पावत

(केवल लोहाघाट एवं चम्पावत ब्लॉक हेतु) (8476001296)( eepmgsychampawat@gmail.com)

जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने क्षेत्र के ऐसे पात्र तोकों/ग्रामों की पहचान कर समयबद्ध रूप से प्रस्ताव प्रेषित करें, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके और समग्र विकास को गति मिल सके।

जरूरी खबरें